पैन कार्ड आवेदन फॉर्म | Apply Online | Processing Fee
पैन कार्ड एक राष्ट्रीयकृत पहचान पत्र { दस्तावेज } है जिसके माध्यम से आप भारत में किसी भी प्रकार के वित्तीय लेनदेन को आसानी से कर सकते हैं। पैन कार्ड मुख्य रूप से भारत के आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला एक दस वर्ण का अल्फ़ान्यूमेरिक पहचान दस्तावेज है , जिसका उपयोग किसी निर्दिष्ट सीमा से ऊपर संपत्ति की बिक्री या खरीद के लिए किया जाता है। पैन कार्ड एक प्रकार का पहचान दस्तावेज है जो विभिन्न सरकारी कार्यालयों , बैंकों में और प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन और ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उपयोग किया जाता है।आप ऑनलाइन पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं ; इसके अलावा , आप घर बैठे पैन कार्ड की स्थिति भी देख सकते हैं। पैन कार्ड आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों और फीस का विवरण निम्नानुसार है। पैन कार्ड आवेदन के लिए प्रोसेसिंग फीस :- भारत में रहने वाले नागरिकों के लिए - भौतिक पैन कार्ड और ई - पैन कार्ड आवेदन के लिए 107 रु {{18% IGST सहित } भारत के बाहर रहने...